सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
कन्हैया-कन्हैया, पुकारा करेंगे, By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब, लताओं में ब्रज की गुजारा करेंगे |कहीं तो मिलेंगे, वो बाँके-बिहारी |उन्हीं के चरण चित लगाया करेंगे ||कन्हैया-कन्हैया, पुकारा करेंगे |लताओं में ब्रज की गुजारा करेंगे ||1||बनाकर के हृदय में, हम प्रेम-मन्दिर |वहीं उनको झूला झुलाया करेंगे ||कन्हैया-कन्हैया, पुकारा करेंगे |लताओं में ब्रज की गुजारा करेंगे ||2||उन्हें हम बिसाएंगे, आँखों में दिल में |उन्हीं से सदा लौ लगाया करेंगे ||कन्हैया-कन्हैया, पुकारा करेंगे |लताओं में ब्रज की गुजारा करेंगे ||3||जो रूठेंगे हम से, वो बाँके-बिहारी |चरण पड़ उन्हें हम मनाया करेंगे ||कन्हैया-कन्हैया, पुकारा करेंगे |लताओं में ब्रज की गुजारा करेंगे ||4||उन्हें प्रेम-डोरी से, हम बाँध लेंगे |तो फिर वो कहाँ भाग जाया करेंगे ||कन्हैया-कन्हैया, पुकारा करेंगे |लताओं में ब्रज की गुजारा करेंगे ||5||जिन्होंने छुड़ाए थे, गज के वो बंधन |वही मेरे संकट मिटाया करेंगे ||कन्हैया-कन्हैया, पुकारा करेंगे |लताओं में ब्रज की गुजारा करेंगे ||6||उन्होंने नचाए थे, ब्रह्मांड सारे |मगर अब उन्हें हम नचाया करेंगे ||कन्हैया-कन्हैया, पुकारा करेंगे |लताओं में ब्रज की गुजारा करेंगे ||7||जय बिहारी जी की श्री हरिदास🌹🕉️ जय श्री राधे कृष्णा 🕉️🌹,
टिप्पणियाँ